आँखों से पानी क्यों आता है
- rajnishrajpoot12
- Feb 18, 2021
- 2 min read
जब कोई भी व्यक्ति किसी भी चीज को देखने के लिए अपनी आँखों पर जोर डालता है, तो उसकी वजह से उसकी आँखों में पानी आ जाता है। ये समस्य उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनकी आँखे कमजोर होती है, यानि की जिनको दूर और पास की चीजें देखने में दिक्कत होने लगती है। उन लोगों को ऐसी समस्या होती है। वैसे आँखों में पानी आने के पीछे कई कारण होते है, तो आइये जानते है कुछ कारण।
आँखों से पानी आने के कारण
आँखों में धुआँ लगना
आँखों में जलन होना
आँखों में सूखापन रहना
आँखों में दर्द रहना
आँखों में प्रदूषण की वजह से पानी आना
किसी चीज को बहुत एकाग्रता से देखना
आँखों में तेज हवा लगना
उबासी लेने पर पानी आना
आँखों से पानी आने के लक्षण
आँखों का कमजोर होना
दूर और पास की नज़र कमजोर होना
आँखो का हमेशा लाल रहना
आँखों में खुजली होना
आँखों के आस-पास सूजन रहना
आँखों में गंदगी जमना
ज्यादा टीवी देखना
ज्यादा कंप्यूटर और फ़ोन का इस्तेमाल
यदि आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई देते है तो आप तुरंत हमारे डॉक्टर से सलाह ले सकते है। वैसे भी इंसान के शरीर में आँखे बहुत एहम भूमिका निभाती है। बिना आँखों के पूरा जीवन जीना बहुत मुश्किल है। इसलिए अपनी आँखों का हमेशा ध्यान रखें और कोई भी समस्या होने पर इसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज न करें इससे आप बहुत बड़ी मुसीबत में फस सकते है।
आँखों से पानी आने पर क्या उपाए करें
बर्फ से सिकाई करें : यदि आपकी आँखों से पानी आता है, तो आपको अपनी आँखों की बर्फ से सिकाई करनी चाहिए। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
कंप्यूटर, टीवी और फ़ोन : ज्यादा देर तक कंप्यूटर, टीवी और फ़ोन चलाने की वजह से भी आपकी आँखों को नुकसान पहुंचता है, तो जब बहुत जरुरी हो तभी ऐसा करें। जो लोग कंप्यूटर पर काम करते है, उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में अपनी आँखों पर पानी के छींटे मारने चाहिए।
बेकिंग सोडा : एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसे हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर उस पानी से आँखों पर छींटे मारे।
इलायची का सेवन करें : आपको बता दें की आँखों में कोई भी समस्या होने पर आप इलायची का प्रयोग करें, इससे आपको बहुत फायदा होगा। इसके इस्तेमाल से आँखों से पानी आना बंद हो जाएगा। रोजाना एक ग्लास दूध में दो इलायची मिलाएं और इसका सेवन करें आपको इससे निजात मिलेगी।
बिना डॉक्टर की सलाह के आँखों में कोई भी दवाई न डालें इससे आपकी आँखों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे अच्छा होगा की आप नियमित रूप से अपनी आँखों की जाँच कराए। इससे आपको आँखों की होने वाली बीमारी का पता चल जाएगा और समय रहते आपकी आँखों का इलाज सही तरीके से किया जा सकेगा। यदि आप अपनी आँखों का ख्याल रखना चाहते है, तो मौसमी फल और सब्जियां खाए और ज्यादातर हरी सब्जियों का सेवन करें इससे आपकी आँखे कमजोर नहीं होंगी


Comments